Mainpuri News : दशहरे को नहीं मरा रावण, पड़वा को मरेगा कुरावली का रावण"

Oct 07, 2025 - 10:46
0 18
Mainpuri News :  दशहरे को नहीं मरा रावण, पड़वा को मरेगा कुरावली का रावण"

मैनपुरी। इस वर्ष का दशहरा लोगों के लिए बना एक यादगार अनुभव। पूरी तैयारी के बावजूद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण रावण का वध नहीं कर सके, क्योंकि इंद्रदेव ने ऐन वक्त पर कर दी वर्षा और रावण को मिल गया जीवनदान। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार रावण के पुतले के दहन का शुभ मुहूर्त **प्रदोष काल** यानी **8 अक्टूबर, बुधवार शाम करीब 6:15 से 8:45 बजे तक** निर्धारित किया गया है।

पिंटू गुप्ता ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी लोग भारी संख्या में आएं और भगवान श्रीराम व रावण का युद्ध देख रामलीला का भरपूर आनंद लें। सोमवार को रामा दल मंच पर पूरी तैयारी के साथ उपस्थित था, लेकिन तभी इंद्रदेव की कृपा लंकेश पर बरस पड़ी और ज़ोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते भगवान श्रीराम को रावण को जीवनदान देना पड़ा। जहां लंकापति रावण बेहद प्रसन्न नजर आया, वहीं क्षेत्र से आए दर्शकों और दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी छा गई। भीगते पंडालों के कारण आयोजन स्थल खाली कराना पड़ा। अब नगर में चर्चा का विषय यही है कि शायद इंद्रदेव को यही मंजूर था।

अब रावण का पुतला दहन बुधवार को होगा।** **"दशहरे को नहीं मरा रावण, पड़वा को मरेगा कुरावली का रावण।" समस्त नगरवासियों से निवेदन है कि आगामी बुधवार को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User