कृषक यूरिया, डी.ए.पी. को लेकर न हों चिंतित, जनपद में पर्याप्त मात्रा में है - जिलाधिकारी

Aug 21, 2025 - 21:09
0 28
कृषक यूरिया, डी.ए.पी. को लेकर न हों चिंतित, जनपद में पर्याप्त मात्रा में है - जिलाधिकारी

block-350 block-350

कृषक यूरिया, डी.ए.पी. को लेकर न हों चिंतित, जनपद में पर्याप्त मात्रा में है - जिलाधिकारी।

मैनपुरी (अजय किशोर) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट नंबर-02 पर स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति एवं गोपीनाथ अड्डा स्थित बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति लिमि. का औचक निरीक्षण कर उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक कृषक को उसकी जोत के अनुसार समय से यूरिया, डी.ए.पी., अन्य उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है, जनपद के किसी भी कृषक को खाद क्रय करने में कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रत्येक सहकारी समिति पर टोकन की व्यवस्था की गई है, जहां किसानों को उनकी जोत के अनुसार पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि प्रत्येक कृषक को निर्धारित मात्रा, मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध होंगे यदि किसी के द्वारा उर्वरक वितरण में नियमों की अनदेखी की गई या किसी के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि ली गई अथवा डी.ए.पी., यूरिया के साथ अन्य उर्वरक लेने के लिए बाध्य किया गया तो ऐसे केंद्र प्रभारी, फुटकर, थोक विक्रेताओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्यवाही होगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोई भी किसान यूरिया, डी.ए.पी. को लेकर भ्रम न पालें, जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, सहकारी समितियांे पर भी समय से डी.ए.पी., यूरिया पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जनपद को नियमित रूप से यूरिया, डी.ए.पी. की रैक प्राप्त हो रही है, इसलिए कोई भी किसान खाद, यूरिया को लेकर चिंतित न रहे। श्री सिंह ने किसान भाइयों से कहा कि अपनी जोत के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें, किसी भी दशा में उर्वरकों का भंडारण न करें यदि किसी के द्वारा अनाधिकृत रूप से डी.ए.पी., यूरिया का भंडारण किया गया तो उसके विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही होगी। उन्होंने बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी ऋषि शेखर से जानकारी करने पर पाया कि आज दोपहर तक 90 किसानों को यूरिया का वितरण किया गया।

 कुछ किसानों को 05-05 बैग यूरिया भी दी गई है, सहकारी क्रय-विक्रय समिति के केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दि. 20 अगस्त को 32 किसानों को उर्वरक वितरित किया गया, सभी किसानों को पॉस मशीन के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर यूरिया, डी.ए.पी. वितरित कराया जा रहा है, जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों को आदेशित करते हुए कहा कि टोकन सिस्टम के माध्यम से ही उर्वरक वितरण किया जाए, वितरण किए गए उर्वरकों का पूरा विवरण पंजिका में अंकित किया जाए, किसी भी किसान को अधिक मात्रा में उर्वरक उपलब्ध न कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अनिल सक्सैना, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User