जनसत्ता दल ने की पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा

Apr 26, 2025 - 07:43
0 4
जनसत्ता दल ने की पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा

block-350 block-350

जनसत्ता दल ने की पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा

शोक सभा में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर धारण किया गया मौन

कासगंज। शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय पर राजा भैया एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने इस आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद कायरतापूर्ण कृत्य किया गया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार के साथ हैं तथा उनकी पार्टी की अपेक्षा है कि सरकार कुछ ऐसे ठोस कदम उठाए जिससे इस तरह के घिनौने कृत्यों की पुनरावृति न हो सके।

इस दौरान शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की चिर आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, धर्मेंद्र सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र, जिला सचिव डॉ हर प्रसाद, जिला सचिव अमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सोवित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User