Kasganj news तहसील सहावर में होने वाले भारतीय किसान यूनियन स्वराज का धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित।

Jan 26, 2025 - 18:45
0 14
Kasganj news तहसील सहावर में होने वाले भारतीय किसान यूनियन स्वराज का धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित।

block-350 block-350

तहसील सहावर में होने वाले भारतीय किसान यूनियन स्वराज का धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील सहावर में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व के संज्ञान लेने के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है जहां पांच फरवरी तक एसडीएम एवं तहसीलदार को समय दिया गया है वही उनके आचरण के सुधार की भी मांग की गई है ! आज राष्ट्रीय कार्यालय पर होने वाली मासिक पंचायत में संबंधित तहसील के खिलाफ किसानों द्वारा घोषणा की जानी थी जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद तहसील प्रशासन द्वारा संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर समय मांगा गया है उसी को देखते हुए 5 फरवरी तक प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा/ जिसमें 26 सितंबर 2022 को हुए कोतवाली में किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के मामले में मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज से न्याय दिलाने की मांग की गई है वहीं पीड़ित गरीब मजदूर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का वचन लिया गया है ! जिसको लेकर संबंधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा को सोपा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User