टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन

Oct 10, 2024 - 00:30
Updated: 2 years ago
0 10
टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन
Courtesy: Google

मुंबई: भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का (86 वर्ष की उम्र) में निधन होने की दुखद खबर सामने आयी है। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में इलाज चल रहा था। रतन टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है।

कुछ दिन पहले, 7 अक्टूबर को मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रतन टाटा की तबीयत खराब हो गई थी और उनका ब्लड प्रेशर बेहद कम हो गया था। इसके बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि वह ठीक हैं और सिर्फ नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे। हालांकि, उनके निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है।

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते थे और 1990 से 2012 तक समूह के चेयरमैन के रूप में कार्यरत रहे। उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने अद्वितीय ऊंचाइयां हासिल कीं, जिसमें एअर इंडिया की समूह में वापसी, और फोर्ड के जगुआर और लैंडरोवर ब्रांड्स का अधिग्रहण शामिल है। अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक वे समूह के अंतरिम चेयरमैन भी रहे।

उनका नेतृत्व और विजन भारत के उद्योग जगत में प्रेरणा का स्रोत रहा है। रतन टाटा के निधन से देश ने एक महान उद्योगपति और उदार परोपकारी व्यक्ति को खो दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User