Accicent News : फुल स्पीड में आ रही ट्रेलर वाहन तोड़ते फोड़ते घर में घुस्सा

Jul 21, 2023 - 06:30
Updated: 3 years ago
0 36
Accicent News : फुल स्पीड में आ रही ट्रेलर वाहन तोड़ते फोड़ते घर में घुस्सा

block-350 block-350

सिंगरौली। गोंदवाली गांव में आज सुबह एक बड़ा हादसा टला। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कोल परिवहन करने वाला ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बसे घर में घुस गया।

 इस घटना के दौरान घर में तीन से चार लोग मौजूद थे, जिनकी जिंदगी बाल-बाल बची. ट्रेलर वाहन की गति इतनी तेज थी कि जब वह घर पर गुस्सा तो बाउंड्री वॉल और मकान के आधे हिस्से को तोड़कर घर के कई हिस्सों को तोड़ दिया।

इस हादसे में किसी की जान माल की क्षति नहीं हुई है लोग बाल-बाल बच गए है. ये हादसा बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली ग्राम पंचायत का है. सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोंदवाली के निवासी जगतनारायण तिवारी जब अपने परिवार के साथ सुबह घर में मौजूद थे, तभी गुरुवार की सुबह 8:30 बजे बरगवां से सिंगरौली की ओर जा रहा तेज रफ्तार कोल परिवहन करने वाला ट्रेलर वाहन क्रमांक BR 45 GB0613 अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया, जहां सड़क के किनारे स्थित मकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए घर में घुस गया। गनीमत यह रही कि वाहन उस स्थान तक नहीं पहुंचा जहां घर के परिवार मौजूद थे। 

 आपको बता दें कि जिले में ऐसी कई घटनाएं घटी है,और कई बेगुनाहों की जाने जा चुकी है। जिले में लोग आंख में पट्टी बांधकर गाड़ी चलाते हैं इस प्रकार के मामले आए दिन सुनने को मिलते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User