Trending News: गंजे दूल्हे की स्टोरी! निकाह से पहले ही लोगों ने कूट दिया, करने आया दूसरी शादी

Jul 12, 2023 - 09:16
0 136
Trending News: गंजे दूल्हे की स्टोरी! निकाह से पहले ही लोगों ने कूट दिया, करने आया दूसरी शादी

block-350 block-350

बिहार के गया में एक दूल्हे की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दूल्हा नकली बाल पहनकर दूसरी शादी के लिए पहुंचा था। आखिरी वक्त में दूल्हे का राज खुल गया और लड़कियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

वह बार-बार हाथ जोड़कर प्रार्थना करता रहा। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गंजे दूल्हे की लड़की वालों ने की जमकर पिटाई

यह घटना जिले के डोभी थाना अंतर्गत बजौरा गांव में हुई. बताया जा रहा है कि इकबाल नगर का रहने वाला युवक गंजा था. उसने शादी के लिए बीग लगाई फिर घोडे़ पर बैठकर शादी करने पहुंच गया. इतना ही नहीं युवक पर आरोप है कि वह पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर रहा था. दूल्हे को पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

सिर पर विग लगाकर दूसरी शादी करने पहुंचा था दूल्हा

सबकुछ ठीक चल रहा था. इसी दौरान लड़की वालों को यह पता चला कि दूल्हे की ये दूसरी शादी है और उसके सिर पर बाल भी नहीं हैं, वह गंजा है. इसके बाद हंगामा मच गया तुरंत ही लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

 लड़की पक्ष के लोग उसकी बिग के बारे में बार-बार पूछते रहे पर वह अपने नकली बालों हाथों से दबाए मांफी मांगता रहा. इस दौरान किसी ने उसकी बिग को खींच लिया और उसकी हकिकत सबके सामने आ गई. मौके पर मौजूद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User