प्रदेश का मुखिया अगर बुलडोजर से सरकार चला सकता है तो क्या एक दारोगा आम जनता से थूक भी नहीं चटवा सकता? नेहा सिंह राठौर

प्रदेश का मुखिया अगर बुलडोजर से सरकार चला सकता है तो क्या एक दारोगा आम जनता से थूक भी नहीं चटवा सकता? नेहा सिंह राठौर

Jul 27, 2024 - 19:58
0 560
प्रदेश का मुखिया अगर बुलडोजर से सरकार चला सकता है तो क्या एक दारोगा आम जनता से थूक भी नहीं चटवा सकता? नेहा सिंह राठौर

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसपर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का भी गुस्सा फूटा है।

मामला आगरा के ताजगंज थाना की तोरा चौकी का है, जहां एक दरोगा ने युवा से पहले उसकी जाति पूछी और उसके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि दरोगा ने उसे थूक चाटने को कहा और जब युवक ने इसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की।

इसपर नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए नाराजगी जाहिर की है। नेहा सिंह राठौर ने अखबार में छपी इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, “प्रदेश का मुखिया अगर बुलडोजर से सरकार चला सकता है तो क्या एक दारोगा आम जनता से थूक भी नहीं चटवा सकता?

उसके पास तो महीने का कोटा होना चाहिए दस लोगों से थूक चटवाने का, पांच की खाल उधेड़ने का, हिरासत में दो मौतों का…और बाकी जो वो चाहें!दारोगा जी को परेशान मत कीजिए भाई!” नेहा सिंह राठौर के ट्वीट पर तमाम लोगों ने कमेंट करते हुए दरोगा की इस करतूत को शर्मनाक बताया है। मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। बड़ी बात ये है कि जिसके साथ दरोगा ने ये बदसलूकी की है वो कोई और नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार है।

जिसके साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे चौकी प्रभारी आकाश सिंह यादव ने ये सब किया। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार कुर्सी लगाकर बैठे थे और तभी आकाश सिंह ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दरोगा, कृष्ण कुमार को उठाकर चौकी ले गया और वहां उसकी पिटाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो दरोगा ने जमीन पर थूका और कृष्ण कुमार से उसे चाटने को कहा। जब उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी खूब पिटाई की और जबरदस्ती उससे थूक चटवाया।

लखनऊ के अकबरनगर ध्वस्त होने के वक्त नेहा सिंह राठौर ने बुलडोजर का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, “बुलडोजर का तमाशा देखने वालों… खुद तमाशा बनने को तैयार हो जाइए। लखनऊ में अकबरनगर को ध्वस्त करने के बाद अब बुलडोजर का मुंह पंतनगर की ओर घूम चुका है। चलेगा बुलडोजर तो गिरेंगे सभी के घर यहां सिर्फ अब्दुल का मकान थोड़े ही है..! अब्दुल टाइट हो चुका है…अब आपकी बारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User