चौकी प्रभारी और हबलदार ने मिलकर मेरी दोनों पत्नियों को बनाया हवस का शिकार बनाया है कप्तान साहब

May 11, 2024 - 13:21
0 553
चौकी प्रभारी और हबलदार ने मिलकर मेरी दोनों पत्नियों को बनाया हवस का शिकार  बनाया है कप्तान साहब

block-350 block-350

पलामू । जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के हुटार पिकेट के हवलदार सुरेन्द्र पासवान एवं प्रभारी कालिका पासवान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मामला दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। दोनों महिलाओं के एक पति ने एसपी कार्यालय के पुलिस हेल्प लाइन में इस सिलसिले में शिकायत दर्ज करायी है। रामगढ़ के मायापुर के रहने वाले दलित युवक ने एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि उसकी दो पत्नी है। पहली (छोटी) तीन मई की सुबह शौच के लिए निकली थी। उसके बाद वह गायब हो गयी।

खोजबीन के क्रम में छह मई को जानकारी हुई कि हुटार पिकेट के हवलदार सुरेन्द्र पासवान उसकी पत्नी को रमकंडा के कसमार में जबरदस्ती रखे हुए हैं। बेटे के साथ कसमार पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी सुरेन्द्र पासवान के साथ नजर आयी। उसकी पत्नी उसके साथ आना चाहती थी, किन्तु सुरेन्द्र जाने नहीं दिया। उसकी पत्नी ने जानकारी दी कि घर से गायब करने के बाद सुरेन्द्र ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं।

 इनकार करने पर मारपीट की। वह उसके साथ (हवलदार) रहना नहीं चाहती। जब पत्नी का हाथ पकड़ कर साथ ले जाने लगे तो सुरेन्द्र ने उसे और उसके बेटे की पिटायी की और वहां से भगा दिया। लोक लाज के कारण आस पड़ोस में बातचीत की और समस्या समाधान का आग्रह किया। इस बीच 8 मई को रात्रि 10 बजे हुटार पिकेट प्रभारी कालिका पासवान एवं सुरेन्द्र पासवान उसके घर पहंुचे और दूसरी पत्नी को घर में अकेला पाकर घर से 200 मीटर दूर महुआ पेड़ के पास ले गए एवं मुंह एवं हाथ को गमछा से बांधकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं।

 केस करने पर पूरा परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। घर आने पर उसकी पत्नी ने जानकारी दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस हेल्प लाइन से शिकायत दर्ज करायी। मामले में एसडीपीओ मणिभूषण ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिली है। जांच कर जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मामले में हुटार पिकेट प्रभारी कालिका पासवान ने कहा कि उसके उपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। किसी से प्रेरित होकर उसके खिलाफ शिकायत की गयी है। वरीय पदाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गयी है, जहां तक बात हवलदार सुरेन्द्र पासवान की है तो इस संबंध में उसके खिलाफ लिखा गया है और उसे लाइन क्लोज भी कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User