मर्यादा ज़ुबान की

Mar 04, 2024 - 09:40
0 31
मर्यादा ज़ुबान की

block-350 block-350

मर्यादा ज़ुबान की

जीभ जन्म से होती है और मृत्यु तक रहती है क्योकि वो कोमल होती है । दाँत जन्म के बाद में आते है और मृत्यु से पहले चले जाते हैं क्योकि वो कठोर होते है |पूरे ब्रह्माण्ड में जबान ही एक ऐसी चीज़ है जहाँ पर जहर और अमृत एक साथ रहतें है |

अतः हम तोल कर सोच कर बोलें ओछा खाये पर ओछा बोलें नही। दाँतों में नहीं, जबान में है जहर ज़बान को वश में रखना हर किसी के बस की बात नही । शिशुपाल ने शब्दों की मर्यादा तोडी और सुदर्शन चक्र के भेंट चढ़ गया ।दुनिया में काँटों और चाकू का तो नाम ही बदनाम है | वैसे चुभती तो निगाहें भी है और काटती तो जुबान भी है | कहते हैं दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है ।

अच्छाई,बुराई जो भी भीतर होती है वो कहाँ छुप पाती है। हमे जरूरत है मन को पवित्र भावों से आप्लावित करने की अगर चिंतन सात्विक हो तो अप्रियता की दुर्गंध नहीं आती है । जवान के दो विष है बेवक्त कहना और वक्त पर नहीं कहना इसलिए हमें विवेक सुनने में, विवेक कहने में विनोद भाव मन में, विनोद वचनों में रखना चाहिए ।

कहते है की किसी व्यक्ति को व्यवहार के अलावा समझना हो उसे और तो उसे बोलने दो। अपनी जबान से अपना मन खोलने दो। उसकी सारी सोच बाहर आ जाएगी। सामने वाले को उसकी वास्तविक मानसिकता समझ में आ जाएगी। सार में हम यों कह सकते हैं कि हर इन्सान अपनी ज़ुबान के पीछे छुपा हुआ है। वहीं उसका मन लुका हुआ है। अतः जरूरी है मर्यादा को सहर्ष दिमाग से स्वीकार करना। प्रदीप छाजेड़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User