यूपी नहीं बीमारू राज्य, पर्यटन-उद्योग ने बदली तस्वीर

Jan 11, 2024 - 18:34
0 19
यूपी नहीं बीमारू राज्य, पर्यटन-उद्योग ने बदली तस्वीर

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश को ऐसे राज्य के तौर पर जाना जाता था, जहां पर गरीबी, भ्रष्टाचार, अराजकता, बेरोजगारी हमेशा चर्चा का मुद्दा बना रहता था।

 लेकिन पिछले कुछ सालों में योगी सरकार ने प्रदेश की छवि को पूरी तरह से बदलने का काम। योगी सरकार ने ना सिर्फ उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया बल्कि प्रदेश को बेहतर कानून व्यवस्था देकर उद्योग की नई राह को खोला है।

एक दौर ऐसा भी रहा है जब देश के चार राज्यों को बीमारू राज्य की श्रेणी में रखा गया था जिसमे उत्तर प्रदेश भी शामिल था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश विकास की नई राह पर आगे बढ़ता नजर आ रहा है। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवारों की आर्थिक स्थिति और उध्योग का प्रादेशिक इंडेक्स तैयार करने को कहा है। इस इंडेक्स के जरिए प्रदेश के जिलों की सही स्थिति का अंदाजा हो सकेगा और इसके अनुसार सरकार की ओर से कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रदेश की भावी नीति को लेकर योगी आदित्यनाथ लगातार कैबिनेट के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े छह वर्षों में नियोजित प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेज गति मिली है। इसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2021-22 में यूपी की सकल राज्य घरेलू उत्पाद 16.45 लाख करोड़ रुपए थी, जोकि 2022-23 में बढ़कर 22.58 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यही नहीं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आय में भी 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी दे रहा है, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। वर्ष 2021-22 में प्रचलित भावों पर उत्तर प्रदेश की विकास दर 20.1 फीसदी थी, जबकि देश की आर्थिक विकास दर 18.9 फीसदी थी।

उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 2023 में 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर साइन हुए, जिसमे से 11.8 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए हैं। उत्तर प्रदेश अंडों के उत्पादन के मामले में देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 31.8 करोड़ पर्यटक आए। जिसमे वाराणसी, मथुरा और अयोध्या शीर्ष पर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User