पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ₹5.63 करोड़ की धार्मिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया,

Nov 16, 2025 - 08:07
0 23
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ₹5.63 करोड़ की धार्मिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया,

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ₹5.63 करोड़ की धार्मिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया,

 ₹22.90 करोड़ की लागत से नवीगंज-जासमई डबल लेन सड़क जल्द बनेगी।*

 मैनपुरी । अजय किशोर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हनुमान जी महाराज मंदिर ग्राम जासमई में आयोजित कार्यक्रम में रू. 191.53 लाख की लागत से श्री हनुमान जी महाराज मंदिर जासमई, ग्राम औरंध में रू. 192.79 लाख की लागत से भगवान भोलेनाथ विश्वनाथ धाम एवं माता मंदिर, बेवर रू. 179.23 लाख की लागत से विदुर आश्रम के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण करते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से इस क्षेत्र के 03 धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास हेतु रू. 05 करोड़ 63 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है, इसके अतिरिक्त नवीगंज से जासमई तक 13.06 किलोमीटर लंबे एवं 5.50 मीटर चौड़े हॉटमिक्स प्लांट से निर्मित संपर्क मार्ग हेतु रू. 22 करोड़ 90 लाख स्वीकृत हो चुका है, जल्द ही नवीगंज से जासमई तक डबल लैन का संपर्क मार्ग बनकर तैयार होगा, आज जिन 02 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है, वह भी जुलाई तक पूर्ण होकर क्षेत्र के लोगों को समर्पित होगी।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में इस क्षेत्र के लोगों ने प्रत्याशी के रूप में मेरा भरपूर साथ दिया, जासमई बूथ पर डाले गए 2660 मतों में 2406 मतदाताओं ने मेरे ऊपर विश्वास कर मेरेे पक्ष में मताधिकार किया, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में मेरा भी उत्तरदायित्व है कि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में यहां के लोगों ने गुंडई-दबंगई का दंश झेला, सपा की सरकार में गुण्डा-माफिया जनपद चलाते थे, उन्हीं के कहने पर थानों में प्राथमिकी दर्ज होती थी, जो पीड़ित था उसी के विरुद्ध कार्यवाही होती थी, क्षेत्रीय लोगों द्वारा विकास खंड की मांग पर कहा कि में स्वयं आपके क्षेत्रीय विधायक, जिलाध्यक्ष के साथ मा. मुख्यमंत्री जी से मिलकर विकास खंड स्वीकृत करने का अनुरोध करूंगा। पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शहरी क्षेत्र के ही नहीं बल्कि जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों के प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थलों के पर्यटन विकास का कार्य हुआ है, जनपद में लगभग रू. 500 करोड़ की धनराशि से मंदिरों का कायाकल्प हो चुका है, दिन प्रतिदिन पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से शेष मंदिरों के जीणोद्धार के कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित डबल इंजन की सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबके विश्वास के साथ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर अपनी पहचान बनायी वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उ.प्र. को बीमारू राज्य के तमगे से निजात मिली, वर्ष 2017 में उ.प्र. अर्थव्यवस्था की दृष्टि से देश में 12वें स्थान पर था लेकिन विगत लगभग 09 वर्षों में उ.प्र. ने हर क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई, आज उ.प्र. अर्थव्यवस्था के रूप में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच चुका है जल्द ही उ.प्र. 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश होगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में जब जनपद मैनपुरी से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया तब इस क्षेत्र की काफी दुर्दशा थी, उस समय नवीगंज से जासमई तक पक्की सड़क नहीं थी, आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, जासमई-पतारा क्षेत्र में महिलाएं सर पर बक्सा लेकर जाती थी, मैंने उसी समय प्रण किया है कि इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन हेतु पक्की सड़कें मुहैया कराऊंगा, तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह जी से मिलकर मैंने नवीगंज से जासमई और पतारा क्षेत्र की सड़कें स्वीकृत कराई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविंद तोमर, उदय चौहान, विजेंद्र सिंह चौहान उर्फ़ भल्लू, राहुल राठौर, पवन चौहान, अर्पित राठौर, सत्येंद्र चौहान, राघवेंद्र सिसोंदिया, अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह, पीयूष चंदेल के अलावा अन्य जन-प्रतिनिधि, उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, सहायक परियोजना प्रबंधक यू.पी.पी.सी.एल. वीरेंद्र राही आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन विकास चौहान ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User