एसपी फतेहगढ़ ने किया कोतवाली कायमगंज का औचक निरीक्षण, अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

Feb 26, 2026 - 21:09
 0  5
एसपी फतेहगढ़ ने किया कोतवाली कायमगंज का औचक निरीक्षण, अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

एसपी फतेहगढ़ ने किया कोतवाली कायमगंज का औचक निरीक्षण, अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

कायमगंज/कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) फतेहगढ़ ने कोतवाली कायमगंज का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप का माहौल रहा। साफ-सफाई और अभिलेखों का लिया जायजा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सबसे पहले थाने की साफ-सफाई व्यवस्था को परखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस अभिलेखों (रजिस्टरों) के रख-रखाव, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए 'मिशन शक्ति केन्द्र', सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्यालय, हवालात, पुलिस मैस और जवानों की बैरकों की गहनता से जांच की। उन्होंने दस्तावेजों को हमेशा अपडेट रखने और थाना परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। अपराधियों की कुंडली खंगाली। अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी से क्षेत्र की अपराध स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हिस्ट्रीशीटरों (एचएस), सक्रिय अपराधियों और टॉप-10 अपराधियों की सूची व उनकी वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। बीट प्रणाली और 'यक्ष ऐप' पर विशेष जोर। अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेते हुए एसपी ने बीट प्रणाली को और अधिक मजबूत व सक्रिय करने पर बल दिया। इसके साथ ही, आधुनिक पुलिसिंग के तहत सूचना तंत्र को मजबूत करने और अपराधियों की सटीक निगरानी के लिए 'यक्ष ऐप' (Yaksha App) के समुचित उपयोग के संबंध में सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।