तीन साल बाद सिपाही रविराज सिंह का तबादला, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
तीन साल बाद सिपाही रविराज सिंह का तबादला, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई।
फर्रुखाबाद/जिले के राजेपुर थाने में पिछले तीन वर्षों से तैनात सिपाही रविराज सिंह का तबादला मऊदरवाजा थाने के लिए कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा हाल ही में जारी आदेश के बाद, बुधवार को उन्हें राजेपुर थाने से कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर थाने में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। तबादले की खबर सुनकर थाने पहुंचे ग्रामीणों और साथी पुलिसकर्मियों ने सिपाही रविराज सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मऊदरवाजा थाने के लिए विदा किया।
इस विदाई समारोह में राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार, साइबर क्राइम से सत्येंद्र कुमार, सिपाही आयुष गिरी, क्राइम इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, दरोगा सत्यदेव ओझा और चालक रविंद्र कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने उनके साथ बिताए गए समय और उनके कार्य की प्रशंसा की। सामाजिक कार्यों में सक्रियता के लिए ग्रामीणों ने की सराहना सिपाही रविराज सिंह के तबादले पर स्थानीय लोग काफी भावुक नजर आए। ग्रामीणों ने थाने में उनके कार्यकाल के दौरान उनके अच्छे व्यवहार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की जमकर सराहना की। जानकारी के अनुसार, गैर-जनपद तैनाती के दौरान भी उनका व्यवहार और कार्यशैली उत्कृष्ट रही थी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए तत्पर रहते थे।

