Bihar Election 2025 : 2025: जनसुराज की एंट्री से बढ़ी हलचल, ताजा सर्वे में NDA को बढ़त, महागठबंधन कर रहा कड़ी टक्कर

Oct 26, 2025 - 11:59
1 5
Bihar Election 2025 : 2025: जनसुराज की एंट्री से बढ़ी हलचल, ताजा सर्वे में NDA को बढ़त, महागठबंधन कर रहा कड़ी टक्कर

block-350 block-350

बिहार चुनाव 2025: जनसुराज की एंट्री से बढ़ी हलचल, ताजा सर्वे में NDA को बढ़त, महागठबंधन कर रहा कड़ी टक्कर

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल मैदान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इस बार चुनावी समीकरणों में नया मोड़ तब आया, जब जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से मैदान संभाल लिया। उनकी एंट्री से राज्य की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच AScendia नामक एजेंसी का एक ताज़ा सर्वे सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ कर दी है।

पूर्णिया की 24 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी करीब 46% और एससी आबादी लगभग 14% है। सर्वे के अनुसार, यहां NDA को 2020 जैसी स्थिति बनाए रखते हुए 12 सीटें मिलने का अनुमान है। उस चुनाव में बीजेपी को यहां 36% वोट मिले थे, जो इस बार भी लगभग स्थिर माने जा रहे हैं। वहीं महागठबंधन को 2020 में 7 सीटें मिली थीं, और इस बार हल्की बढ़त के संकेत हैं। अन्य दलों को करीब 5 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। जनसुराज का असर फिलहाल इस क्षेत्र में सीमित दिख रहा है।

भोजपुर की 22 सीटों पर समीकरण दिलचस्प हैं। यहां मुस्लिम आबादी 9% और एससी आबादी 22% है। 2020 में महागठबंधन ने यहां 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि NDA केवल 2 सीटों तक सीमित रहा था। ताज़ा सर्वे के अनुसार, इस बार महागठबंधन अपनी स्थिति मज़बूत बनाए रख सकता है, लेकिन जनसुराज की एंट्री यहां तीसरा मोर्चा बनकर मुकाबले को रोमांचक बना सकती है।

राजधानी पटना की 21 सीटों पर स्थिति लगभग पहले जैसी ही बनी हुई है। 2020 में NDA को यहां 11 सीटें और महागठबंधन को 10 सीटें मिली थीं। सर्वे के अनुसार, इस बार भी दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

 राज्य स्तर पर सर्वे के मुताबिक, NDA फिलहाल 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन को 19 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उतरने से कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जिससे अंतिम नतीजे दिलचस्प रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (1)

User
RAVI KHAVSE
RAVI KHAVSE 7 months ago
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए। कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए। रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)