UP : हेड मास्टर ने कक्षा 5 की छात्रा से की छेड़छाड़, 10 रुपये देकर मुँह बन्द रखने को कहा

Oct 15, 2023 - 08:23
0 319
UP : हेड मास्टर ने कक्षा 5 की छात्रा से की छेड़छाड़, 10 रुपये देकर मुँह बन्द रखने को कहा

UP Crime : शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक प्रिंसिपल द्वारा छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।

पुलिस के द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर जिले के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल को कक्षा 5 की एक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ गंदी हरकत करने के बाद उसे चुप रहने के लिए 10 रुपये भी दिए थे। आरोपी प्रिंसिपल पर IPC की अन्य धाराओं के साथ POCSO और SC/ST ऐक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

लड़की को चुप रहने के लिए 10 रुपये दिए' पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 42 साल का आरोपी आसिफ जमाल रोजा पुलिस थाना अंतर्गत एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का प्रिंसिपल है। उन्होंने बताया कि यह मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब लड़की के परिवार ने एक शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी आसिफ जमाल ने कक्षा में लड़की के साथ अश्लील हरकत की और चुप रहने के लिए उसे 10 रुपये दिए।

उन्होंने कहा कि जब वे प्रिंसिपल के बारे में पूछताछ करने के लिए स्कूल गए, तो अन्य छात्राओं ने भी उत्पीड़न की ऐसी ही कहानियां बताईं। पुलिस ने कहा कि प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के बाद शुरू होगी विभागीय कार्रवाई ।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धाराओं के तहत एक केस दर्ज किया गया है।

 बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक गांववाले ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर और वहां पढ़ने वाली लड़कियों से बात की। SP ने बताया कि मामले की जांच के लिए 3 सदस्यों की एक कमिटी बनाई गई है, जिसमें एक महिला सदस्य भी होंगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User