MP News: बैंक में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण रिकार्ड जलकर राख होने की आशंका

Nov 05, 2024 - 20:40
Updated: 2 years ago
0 12
MP News: बैंक में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण रिकार्ड जलकर राख होने की आशंका

block-350 block-350

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर आई है। जहां जिला सहकारी बैंक में भीषण आग लग गई। कई महत्वपूर्ण रिकार्ड जलकर राख होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। आपको बता दें कि जिला सहकारी बैंक पहले से ही करोड़ों रुपये के गबन मामले को लेकर विवादों में है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

इसी तरह 6 माह पहले मुआवजा वितरण में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले को दबाने के लिए घोटाले में शामिल लोगों ने शिवपुरी कलेक्टोरेट में आग लगाने की साजिश रची थी। लेकिन शिवपुरी जिला सहकारी बैंक कार्यालय में आग लगने का अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User