नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय

Oct 04, 2024 - 10:46
0 5
नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय

block-350 block-350

नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय ( प्रथम )दिवस -

भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं । द्वेष को हटाकर आत्मा निर्मल बनने का सार हैं । चिन्तन बनता स्वस्थ जब आस्था पाती है विस्तार । भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं । राग - द्वेष हम कम करे यह है भीतर की आवाज आत्मा तेजस्वी जब बने गिरती तृष्णा पर गाज । भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं ।

शम समता की रश्मियां फैलाती प्रखर प्रकाश समता के अभ्यास से बनता संयत हर श्वास । भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं । सुख दुख , लाभालाभ , प्रिय अप्रिय का हो न प्रभाव ऐसे भाव प्रवाह से भरते अनन्त के घाव ।

भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं । निश दिन मन की भावना में हो सम का उच्चार , समरसता तुझको करेगी भव सागर से पार । भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं । प्रदीप छाजेड़ ( बोरावड़ )

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User