प्रायः देखा है

Aug 20, 2024 - 07:54
0 100
प्रायः देखा है

प्रायः देखा है

हम सूर्यास्त जब होने लगता है तो घर में प्रकाश का साधन प्रज्ज्वलित कर लेते है पर विडम्बना है कि जब जीवन की शाम ढलने लगती है और आगे अंधेरा स्पष्ट दीखने लगता है तो भी प्रायः देखा जाता है कि अंतर-आत्मा की ज्योति जलाने की कोई कोशिश ही नहीं करता है ।जीवन का दीपक बिना जले ही बुझ जाता है।

उम्र की दहलीज पर जब सांझ की आहट हुई तब ख्वाहिशें थम गई और सुकून की तलाश बढ़ गयी क्योंकि मर्यादित जीवन का जब अंत होगा तब इस लोक की कोई भी वस्तु हमारे साथ नही जाएगी ।इस बात का हमे ज्ञान होगा रहन-सहन, घर परिवार के अलावा स्वयं के अध्यात्म में रमने आदि से जिससे मन में वैराग्य जागे क्योंकि भौतिक धन तो कोई छीन भी सकता है आध्यात्मिक सम्पत्ति को कोई छीन नहीं सकता हैं ।

हमको आत्मचिन्तन के दरिये में गोते लगाकर आत्ममंथन कर नवनीत निकालना है और भवभ्रमण को अब सीमित करके द एंड करना है यानि !परम लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। किसी ने कहा कि आइना स्वयं का देखा तब पता चला कि लोगों की तलाश में बीत गई सारी ज़िंदगानी तब जा कर समझ आया कि खुद से बड़ा कोई हमसफ़र नहीं होता हैं । भौतिकवाद,अर्थ, पद, प्रतिष्ठा एवं सांसारिक आदि के चक्कर में हम हमेशा उलझें ही रहतें है और धर्म - ध्यान, तपस्या आदि की बात आये तों हम कल के भरोसे छोड़ देतें है ।

अतः हम समय में सें समय निकालकर, आध्यात्मिक की और अग्रसर होकर, नित्य त्याग, तपस्या, स्वाध्याय साधना आदि करतें हुवें इस दुर्लभतम मनुष्य जीवन का पूरा सार निकालते हुवें हम अपने परम् धाम की और अग्रसर हों जिससे जीवन का दीपक बिना जले ही बुझ ना जाये ।

प्रदीप छाजेड़ ( बोरावड़)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User