बिखरे ना परिवार हमारा

May 06, 2024 - 08:30
0 31
बिखरे ना परिवार हमारा

block-350 block-350

बिखरे ना परिवार हमारा

भैया न्याय की बातें कर लो,

सार्थक पहल इक रख लो।

एक मां की हम दो औलादें,

निज अनुज पे रहम कर दो।।

हो रहा परिवार की किरकिरी,

 गली, नुक्कड़ और बाजारों में।

न्यायपूर्ण आपसी संवाद छोड़,

अर्जी दिए कोर्ट कचहरी थानों में।।

लिप्सा रहित हो सभा हमारी,

निष्पक्ष पूर्ण हो संवाद हमारा।

मैं कहूं तुम सुनो तुम कहो मैं,

ताकि खत्म हो विवाद हमारा ।।

कर किनारा धन दौलत को,

भाई बन कुछ पल बात करों।

मां जैसे देती रोटी दो भागों में,

मिलकर उस पल को याद करों।।

बिन मां बाप का अनुज तुम्हारा,

मां बाप बनके आज न्याय करों।।

हर लबों पे अपनी कानाफूसी,

बैरी कर रहे अपनी जासूसी।

भैया, गर्भ एक लहू एक हमारा,

कंधों पे झूलने वाला मैं दुलारा।

आओ मिलकर रोके दूरियां,

ताकि बिखरे ना परिवार हमारा।।

ताकि बिखरे ना.......... ।।

अंकुर सिंह - हरदासीपुर, चंदवक जौनपुर, उ. प्र.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User