तेरापंथ संघ के दशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 15 वां महाप्रयाण दिवस पर मेरे भाव -

May 03, 2024 - 08:20
Updated: 2 years ago
0 33
तेरापंथ संघ के दशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 15 वां महाप्रयाण दिवस पर मेरे भाव -

block-350 block-350

तेरापंथ संघ के दशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 15 वां महाप्रयाण दिवस पर मेरे भाव --

आचार्य श्री महाप्रज्ञ के 15 वां महाप्रयाण दिवस पर सभक्ति श्रद्धासिक्त भावांजलि। महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले । अपनी नैया भव से हम पार लगा ले | खेवैया बनकर जीवन का लाभ कमा ले । महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले । बहुत भयंकर है भव सागर, डूब गये यहां कितने ही नर , सावधान होकर आगे बढ़े, हम अपने साहस के बल पर , जीवन की ज्योति जगा ले । महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।

 काल अनन्त से भटक रहे जन , पता न कितने बदल चुके तन , पर न किसी का हो पाया है , अब तक अनुशासित यह जीवन आत्म - दमन में हम नहा ले । महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले ।

लक्ष्य न होता निश्चित जब तक , केवल भटकन रहती तब तक , पर हम सोचे जरा स्थिरता से , भटके जायेंगे यो कब तक ? निश्चित लक्ष्य बना ले । महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले । अपनी नैया भव से हम पार लगा ले | खेवैया बनकर जीवन का लाभ कमा ले । महाप्रज्ञ जी का ध्यान धर ले । प्रदीप छाजेड़ ( बोरावड़ )

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User