गैस सिलेंडर से लेकर बैंक चार्ज तक. 1 मई से बदलेंगे ये बड़े नियम

Apr 29, 2024 - 20:15
0 20
गैस सिलेंडर से लेकर बैंक चार्ज तक. 1 मई से बदलेंगे ये बड़े नियम

block-350 block-350

Rules Change From 1 May 2024: देशभर में हर महीने की पहली तारीख पर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और जल्द मई शुरू हो जाएगा।

1 मई से ऐसे कई बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर जीएसटी तक ऐसी कई चीजों में बदलाव होने वाला है। जानें 1 मई से कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं? एलपीजी सिलेंडर की कीमत - भारत में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत तय की जाती हैं।

14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। आपको बता दें कि कंपनियों ने दिल्ली में 2253 रुपये में मिल रहे गैस सिलेंडर की कीमत को घटाकर 2028 रुपये कर दिया था। बैंक से जुड़े नियम - यस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सेविंग्स अकाउंट्स के अलग-अलग वैरिएंट्स के मिनिमम एवरेज बैलेंस में बदलाव किया गया है।

अकाउंट प्रो मैक्स में मिनिमम एवरेज बैलेंस 50 हजार रुपये होगा। वहीं मैक्सिमम चार्ज के लिए एक हजार रुपये की लिमिट तय की गई है। सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA, Yes Respect SA में अब मिनिमम बैलेंस 25 हजार रुपये होगा। इस खाते के लिए चार्जेस की मैक्सिमम लिमिट 750 रुपये तय कर दी गई है। इसके साथ-साथ सेविंग अकाउंट प्रो में अब मिनिमम बैलेंस 10 हजार रुपये रखना होगा और चार्जेस के लिए मैक्सिमम लिमिट 750 रुपये तय की गई है। ये बदलाव मई की पहली तारीख से लागू हो जाएंगे।

सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी में इन्वेस्ट - एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा चलाई जा रही सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। यह एक स्पेशल सीनियर सिटजन केयर एफडी (special Senior Citizen Care FD) स्कीम है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए हाई इंटरेस्ट रेट्स का लाभ दिया जाता है। यह स्कीम मई 2020 में लॉन्च हुई थी। इसमें निवेश की आखिरी तारीख को 10 मई 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

आईसीआईसीआई बैंक ने भी सेविंग अकाउंट से जुड़े सर्विस चार्ज के नियम बदलाव किए हैं। अब डेबिट कार्ड के लिए शहरी क्षेत्र में कस्टमर्स को 200 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 99 रुपये की एनुअल फीस देनी होगी। इसके साथ-साथ अब बैंक की 25 पन्नों की चेक बुक के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, इसके बाद हर चेक के लिए 4 रुपये प्रति चेक के हिसाब से फीस देनी होगी।

बैंक द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई कि ये बदलाव 1 मई 2024 से लागू हो जाएंगे। DD या PO कैंसिल होने या डुप्लीकेट रिवैलिडेट होने पर 100 रुपये और आईएमपीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर 1,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने पर 2.50 रुपये हर ट्रांजैक्शन पर देने होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User