टमाटर लूट के डर से सब्जी विक्रेता ने दुकान पर रखे दो बाउंसर, वायरल न्यूज

Jul 09, 2023 - 20:00
Updated: 3 years ago
0 676
टमाटर लूट के डर से सब्जी विक्रेता ने दुकान पर रखे दो बाउंसर, वायरल न्यूज

टमाटर का 'भाव' इन दिनों आसमान पर है। वाराणसी समेत देश के कई शहरों में टमाटर का दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गया है। पखवाड़े पहले तक टमाटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो मिल रहा था जो जुलाई के पहले दिन से ही लगातार महंगा होता चला जा रहा है।

वाराणसी में टमाटर 120 से 150 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इसे देखते हुए लंका क्षेत्र के नगवां में सब्जी बेचने वाले सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने विरोध जताने के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर को तैनात किया है। उसने पोस्टर भी लगाया है। जिसमें लिखा है कि पहले पैसे तब टमाटर। कृपया टमाटर को न छुएं। इस बाबत सब्जी दुकानदार अजय फौजी ने बताया कि टमाटर काफी महंगा हो गया है। महंगाई की मार में लोग लोग 100 और 50 ग्राम ले रहे हैं। कई जगहों से सूचना आई कि टमाटर को लेकर मारपीट हो रही है। तो कहीं टमाटर लूट लिया जा रहा है।

हर जगह टमाटर के कारण विवाद की स्थिति हो गई है। विवाद से बचने के लिए दुकान पर अपनी और टमाटर की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर को तैनात किया है। जब सारे टमाटर बिक जाएंगे तो इन बाउंसर को छुट्टी कर देंगे। दुकान के बाहर बाउंसर खड़े हैं। कोई भी ग्राहक जब सब्जी छूकर मोलभाव करता है तो तो बाउंसर उसे रोक ले रहे हैं। कहते हैं कि आपको जो चाहिए मांग कर लीजिए। पहले पैसा दीजिए फिर टमाटर लीजिए। वहीं मौके पर मौजूद कई लोगों ने कहा कि दुकानदार सपा कार्यकर्ता है। इसी वजह से वह महंगाई का इस तरह से विरोध कर चर्चा में आना चाहता है।

अब इस दुकान की चर्चा पूरे शहर में होने लगी है। आम लोगों के किचन से पूरी तरह टमाटर गायब टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच होटल और रेस्तरां के सलाद में टमाटर का प्रयोग कम हो गया है। सलाद में जहां टमाटर मिल भी रहा है वहां उसकी कीमत बढ़ा दी गई है। होटल और रेस्तरां टमाटर के बजाए सब्जियों में टमाटर की प्यूरी का प्रयोग कर रहे हैं। उधर, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी में टमाटर के पैदावार बढ़ाने के लिए बीज तैयार है। बीते दो सप्ताह में टमाटर की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 150 से 160 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में आम लोगों के किचन से पूरी तरह टमाटर गायब हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User