CM Yogi Threat Case: 'हिम्मत है तो मेरे घर बुलडोजर चलाकर दिखाएं, बकरे की तरह काट दूंगा, CM योगी को धमकी देने वाले समीम पर FIR

Apr 25, 2024 - 21:31
0 621
CM Yogi Threat Case: 'हिम्मत है तो मेरे घर बुलडोजर चलाकर दिखाएं, बकरे की तरह काट दूंगा, CM योगी को धमकी देने वाले समीम पर FIR

block-350 block-350

CM Yogi Threat Case: यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है।

 जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के लाल गोपालगंज कस्बे के इमामगंज इलाके का रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली में रह रहा है.उसके खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट सर्वेश कुमार ने गंगानगर जोन के नवाबगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

 दरअसल, आरोपी शमीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें वह कहता नजर आ रहा है कि अगर योगी ने उसके घर पर बुलडोजर चलवाने की हिम्‍मत की, तो वह उन्‍हें बकरे की तरह काट देगा। वायरल वीडियो में आरोपी युवक सीएम योगी को चुनौती देते हुए नजर आ रहा है।

वह अपने घर का पूरा पता बताते हुए कह रहा है कि अगर योगी की हिम्‍मत हो तो उसके घर बुलडोजर चलवा कर दिखा दें. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने शमीम की तलाश तेज कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User