Ghaziabad crime: पत्नी के साथ पड़ोसी को देख युवक ने गर्म तेल में डाला

Jan 21, 2024 - 09:42
0 526
Ghaziabad crime: पत्नी के साथ पड़ोसी को देख युवक ने गर्म तेल में डाला

block-350 block-350

Ghaziabad crime : साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में एक युवक ने पत्नी को पड़ोसी के संग देखकर उस पर गर्म तेल फेंक दिया।

झुलसी हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपी और युवक दोनों एक बिल्डिंग में रहते हैं। आरोपी ने अपनी पत्नी को युवक के साथ देख लिया था। इस बात पर दोनों की कहासुनी होती थी।

दोपहर में पड़ोसी युवक जरूरी काम से धार्मिक स्थल जा रहा था। रास्ते में एक दुकान पर खड़े महिला के पति ने गाली-गलौज की और विवाद बढ़ने पर उसके ऊपर गर्म तेल फेंक दिया।

इससे वह काफी झुलस गया। आरोप है कि आरोपी ने जेल से छूटने के बाद मारने की धमकी दी है। युवक को उसके चाचा गांव ले गए हैं। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User