लखनऊ में “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन

Nov 02, 2023 - 09:36
0 74
लखनऊ में “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन

block-350 block-350

लखनऊ। विकसित भारत - आत्मनिर्भर भारत - स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए लखनऊ में “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन ।

इस वर्ष के आख़िरी दिन "31 दिसम्बर 2023" को लखनऊ में किया जाएगा ।लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज के सांसद एवं केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन करके यह घोषणा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी और विश्व में सबसे लोकप्रिय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज़ाद भारत में बनायी गयी ।

नयी लोकसभा में “प्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम" को भारत के संविधान में संशोधन करके लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है, जिसके समर्थन में लखनऊ में “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन सभी वर्गों, सभी समुदाय के समर्थन से किया जाएगा।

उक्त घोषणा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएँ शामिल हो सकती है और इसके लिए 01 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक, 45 दिन में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। महिला हाफ़ मैराथन दौड़ में रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को 20 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चेस्ट नम्बर एलाट किए जाएँगे ।

यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ 31 दिसम्बर 2023 को दिन में 11.00 बजे शुरू होगी और यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ भी 22 किमी की होगी, यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ दुबग्गा चौराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चौराहा पर समापन होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने यह भी घोषणा किया कि पुरुषों की नशामुक्त हाफ़ मैराथन दौड़ की तरह महिलाओं की इस हाफ़ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को तीन लाख व द्वितीय विजेता को दो लाख व तृतीय विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा ।

इसके अलावा प्रथम दस में आने वाली महिलाओं को इक्कीस हज़ार, द्वितीय दस आने वाली महिलाओं को ग्यारह हज़ार, तृतीय दस आने वाली महिलाओं को एक्यावन सौ, चतुर्थ दस महिलाओं को एकतालिस सौ, पंचम दस महिलाओं को एकतीस सौ, षष्ठम् दस महिलाओं को इक्कीस सौ और सप्तम दस महिलाओं को ग्यारह सौ रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार, कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएँगे ।

 प्रेसवार्ता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने इस महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ में सभी लोगों से डॉक्टर, वकील, व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, शैक्षिक संस्थानों, साहित्यिक और योग से जुड़े लोगों तथा गीतकार, संगीतकार, कलाकार, लेखाकार, किसान, मज़दूरों, मीडिया, सोशल मीडिया सहित सभी लोगों से इस महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़ में भागीदारी लेने की अपील की और कहा कि विकसित भारत - आत्मनिर्भर भारत - स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने के लिए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए यह “महिला सशक्तिकरण हाफ़ मैराथन दौड़” का आयोजन किया जा रहा है। कौशल किशोर ने कहा कि यह महिला हाफ़ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें इस महिला हाफ़ मैराथन दौड़ को लाखों महिलाएँ समर्थन करने के लिए आएँगी और 01 नवंबर से ही लखनऊ समेत इसके लिए पूरे देश में संपर्क के लिए टोलियों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा और उन्हें इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन के बारे में बताया जाएगा। सभी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन निशुल्क है।

इस नशा मुक्त हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए 18 वर्ष के ऊपर आयु की महिलाएं रजिस्ट्रेशन लिंक www.abhiyankaushalka.org पर 01 नवंबर से 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन को समर्थन करने के लिए महिलाएं पुरुष सभी धर्म और समाज के लोग 8055338897 नंबर पर मिस्ड कॉल कर समर्थन करने की अपील करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा उक्त वेबसाइट लिंक और मिस्ड कॉल नंबर जारी करने के साथ साथ टोल फ्री न. 1800 203 1220 जो सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक चालू रहेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी देशवासियों से अपील की वह सभी माताएं बहनें और सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में 31 दिसंबर को इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन में पंहुचकर समर्थन करें। लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User