फिरोजाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरिक्षण किया।

Aug 13, 2025 - 20:08
Updated: 10 months ago
0 4
फिरोजाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरिक्षण किया।

block-350 block-350

फिरोजाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरिक्षण

 फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में, एक संयुक्त टीम ने शिकोहाबाद क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरिक्षण किया।

टीम में धर्मवीर भारती उपजिलाधिकारी मुख्यालय, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी फिरोजाबाद और सतीश कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शामिल थे। निरिक्षण के दौरान, टीम ने थोक उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों में ऑनलाइन स्टॉक का मौके पर उपलब्ध स्टॉक से मिलान किया।

निरिक्षण में शामिल गोदामों में खैरगढ़ खाद भंडार शिकोहाबाद, PCF गोदाम कंथरी, PCF गोदाम नौशेरा, एस पी एजेंसीज शिकोहाबाद और एस एस गुप्ता एंड संस सिरसागंज शामिल थे। इसके अलावा, टीम ने शिकोहाबाद रेक पॉइंट पर इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी की रेक का भी निरिक्षण किया।

जनपद हेतु 31622 बैग यूरिया और 15220 बैग MOP उपलब्ध कराया गया है, जिसे सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं के यहाँ भिजवाया गया है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु, रेक पॉइंट से 2 नमूने डाईहायड्रेट पॉलीहाईलाइट उर्वरक के लिए गए, जिन्हें जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User