पर्यटन मंत्री ने मैनपुरी में 1.47 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Sep 06, 2025 - 21:41
0 0
पर्यटन मंत्री ने मैनपुरी में 1.47 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

block-350 block-350

पर्यटन मंत्री ने मैनपुरी में 1.47 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मैनपुरी (अजय किशोर) - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह ने रू. 147.68 लाख की लागत से घंटाघर, रू. 95.98 लाख की लागत से ग्राम सहन में थिनेमेटिक गेट आदि के पर्यटन विकास के कार्यों का शिलान्यास करते हुये कहा कि व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की मांग पर विकास, जीर्णोद्धार से उपेक्षित रहे ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ, लम्बे अरसे बाद जनपद के लोगों को एतिहासिक घंटाघर की घड़ी की आवाज से समय का पुनः अहसास होगा, परिसर में काफी ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगेगा, जो नगर के किसी भी कोने से दिखाई देगा। उन्होने कहा कि 1989 में फिरोजाबाद नया जनपद बनने से पूर्व, नया परिसीमन लागू होने तक मैनपुरी से पुराना नाता रहा है और यह रिश्ता जीवन भर रहेगा, नये परिसीमन के बाद मैनपुरी की विधान सभाओं पर सपा का कब्जा रहा।

लेकिन 2022 के विधानसभा निर्वाचन में नगर की जनता ने प्रचंड बहुमत दिलाने का कार्य किया, जिसका पूरा श्रेय नगर वासियों को जाता है, जिन्होंने विधायक बनाकर उ.प्र की विधानसभा में भेजने का कार्य किया, इसके लिए आप सबका आभारी हूं, आपके आशीर्वाद से ही उ.प्र. की कैबिनेट में स्थान देकर प्रदेश के मुखिया ने आपको सम्मान देने का कार्य किया, जब विभागों का आवंटन हुआ तो अधिकांश लोगों की प्रतिक्रिया विभाग को लेकर ठीक नहीं थी, विभाग अच्छा नहीं मिला, लेकिन लोगों की आशंकाएं गलत निकलीं, इसी विभाग के माध्यम से पुरानी धरोहरों को विकसित करने, सनातनी परंपरा को आगे बढ़ने का कार्य हुआ। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इसी विभाग के माध्यम से जनपद में प्रदेश के अत्याधुनिाक म्यूजियम, ऑडिटोरियम निर्माण का कार्य संचालित है, यह सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगा, महाराजा तेज सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मैनपुरी का इतिहास, विरासत पर अधारित डिजिटल गैलरी विकसित होगी, जिसमें डिजिटली वस्तुएं आपको देखने को मिलेंगी, रू. 05 करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण अवध नगर में होगा, जो जनपद के छात्रों के लिए वरदान साबित होगी।

जिसमें 100 बच्चे एक साथ बैठकर ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर सकेंगे। उन्होने कहा कि रू. 752 करोड़ की लागत से 22 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण जल्द ही प्रारंभ होगा, इस हेतु धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया संचालित है, जरामई से लेकर भोगांव रेलवे क्रॉसिंग तक बाईपास के आस-पास 450 एकड़ भूमि में आवास-विकास की नई कॉलोनी विकसित होगी, बाईपास के आसपास की ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में जोड़कर नगर पालिका का विस्तार होगा, अगले कुछ वर्षों में मैनपुरी महानगर के रूप में विकसित होगा। उन्होने कहा कि नगर के प्रत्येक चौराहे पर किसी न किसी महा-पुरुष की भव्य-दिव्य मूर्ति स्थापित कराई गयी है, पुरानी सरकारों ने मैनपुरी का नहीं बल्कि सैफई का विकास किया, मैनपुरी को धरातल पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका। पर्यटन मंत्री ने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व मैनपुरी की छवि ठीक नहीं थी, मैनपुरी के नाम से अन्य राज्यों, जनपदों में होटल में कमरे नहीं मिलते थे, मैनपुरी के निवासी होने पर लोग बुरी नजर से देखते थे लेकिन पिछले 05-06 वर्षों में जनपद की छवि बदली है, जनपद में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, अगले एक-डेढ़ वर्षों में हम सब मिलकर इस जनपद को प्रदेश का सर्वोत्तम जनपद बनाने में अपना सहयोग दें ताकि मैनपुरी का नाम और पहचान दोनों में बदलाव हो और अन्य जनपद, राज्यों के लोग यहां के विकास पर चर्चा करें। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में पर्यटन विभाग को नई पहचान मिली, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा जनपद को सजाने, संवारने का कार्य तो हो ही रहा है, बड़े सौभाग्य की बात है कि श्रीराम मंदिर के निर्माण, महाकुंभ का सफल आयोजन में भी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, पूरे प्रदेश को सजाने, संवारने का कार्य मंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा, वह किसी से छिपा नहीं है।

 उन्होंने कहा कि जनता के विकास के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए भी पर्यटन मंत्री निरंतर प्रयत्नशील है, नियमित जन-सुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि पहले इस विभाग के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी, जब से आप द्वारा चुने गए जन-प्रतिनिधि ने इस विभाग का कार्यभार संभाला है तब से प्रदेश में पर्यटन विकास को नई गति मिली, जनपद का कोई ऐसा ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व का स्थल नहीं जिसका विकास न हुआ हो। कार्यक्रम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रामबाबू कुशवाहा, डा. सुमंत गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान अनुजेश प्रताप सिंह, अश्वनी पाण्डेय, मनोरमा सिंह, धीरू राठौर, उदय चौहान, अमित गुप्ता, दीपक चौहान, सुरेश चन्द्र बंसल, वीर सिंह भदोरिया, एम.डी. किरन सौजिया डॉ. अशोक यादव, अशोक गुप्ता, राम प्रकाश पांडेय, नीरज बैजल, संजय जैन, उत्तम गुप्ता, भल्लू चौहान, जयपाल सिंह चौहान, डा. विमलेश पाठक, अरुण गुप्ता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के अलावा जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, परियोजना प्रबन्धक संदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User