25 लाख लेकर खेत का बैनामा नहीं किया, सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sep 03, 2025 - 19:04
0 15
25 लाख लेकर खेत का बैनामा नहीं किया, सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

block-350 block-350

25 लाख लेकर खेत का बैनामा नहीं किया, सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

फर्रूखाबाद। कस्बा गांधी नगर निवासी अखिल गुप्ता ने कमालगंज थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मई 2015 में खेत बेचने के नाम पर सात आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये तीन किश्तों में लिए थे, लेकिन आज तक न तो बैनामा किया गया और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने बार-बार रकम लौटाने या बैनामा करने की बात की तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User