कासगंज जेल में बंदियों के साथ दुव्र्यवहार का आरोप परिजनों की शिकायत पर डीएम ने गठित की जांच समिति, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

Aug 30, 2025 - 20:24
0 3
कासगंज जेल में बंदियों के साथ दुव्र्यवहार का आरोप परिजनों की शिकायत पर डीएम ने गठित की जांच समिति, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

block-350 block-350

कासगंज जेल में बंदियों के साथ दुव्र्यवहार का आरोप परिजनों की शिकायत पर डीएम ने गठित की जांच समिति, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

 कासगंज। जिला जेल में बंदियों के साथ कथित दुव्र्यवहार की शिकायत सामने आई है। शुक्रवार को बंदियों के परिजनों ने न्यायालय में अधिवक्ताओं के माध्यम से जेल प्राासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने जेल अधीक्षक राजेश कुमार पर बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बंदियों से मुलाकात न करने देने की भी शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने तत्काल जांच समिति का गठन किया है।

इस समिति में उपजिला मजिस्ट्रेट सदर संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी कासगंज और जिला प्रोबेशन अधिकारी आंचल चैहान को शामिल किया गया है। जांच समिति को दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User