रिटायर होने के बाद IAS /IPS अफसर को मिलती हैं कौन कौन सी सुविधाएं

रिटायर होने के बाद IAS /IPS अफसर को मिलती हैं कौन कौन सी सुविधाएं

Jan 05, 2025 - 20:18
0 152
रिटायर होने के बाद IAS /IPS अफसर को मिलती हैं कौन कौन सी सुविधाएं

block-350 block-350

देश में ऐसे कई युवा है जो (भारतीय प्रशासनिक सेवा) IAS बनने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस परीक्षा को पास कर पाते हैं। वैसे हर साल यूपीएससी परीक्षा में लाखों अभ्यार्थी शामिल होते हैं, लेकिन इनमें से केवल 80-90 उम्मीदवार ही प्रशासनिक सेवा के लिए चुने जाते हैं।

इतना ही नहीं बल्कि प्रतिष्ठित सिविल सेवा में भाग लेने के लिए यह परीक्षा ही एक मात्र ही प्रवेश द्वार है। बता दें, जो लोग इस परीक्षा को पास कर लेते हैं उन्हें मान-सम्मान और रुतबे के साथ कई सुविधाएं भी प्रदान होती है। एक आईएएस अधिकारी बनने के बाद तो व्यक्ति को बहुत सारी सुविधाएं प्रदान होती है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि, रिटायर होने के बाद एक आईएएस अधिकारी को क्या-क्या सुविधाएं प्रदान होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि, एक आईएएस अधिकारी को रिटायरमेंट के बाद कौन-कौन सी सुविधाएं प्रदान होती है? एक आईएएस अधिकारी अपने रिटायरमेंट के बाद भी आजीवन पेंशन प्राप्त करता है।

अधिकारी को उसके वेतन में से करीब 10% की कटौती होती है वहीं सरकार इसमें अपना 14% का योगदान देती है। एक रिटायर आईएएस अधिकारी को अन्य सरकारी विभाग में भी नौकरी मिल जाती है। जैसे सीएजी, सीईसी, राज्यपाल, उपराज्यपाल, यूपीएससी सीआईसी विभिन्न आयोगों जैसे पदों पर नियुक्त कर लिया जाता है। हालांकि यह पूरी तरह से ही रिटायर अधिकारी पर निर्भर होता है कि वह बाद में दोबारा से किसी सरकारी विभाग में नियुक्त होना चाहता है या नहीं? यदि वह चाहता है तो इनमें से किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी प्राप्त कर सकता है। रिटायर हो चुके एक आईएएस अधिकारी का काम बहुत ही जोखिम पूर्ण होता है।

ऐसे में उसे खास तरह की सुरक्षा प्रदान की जाती है। काम करने के दौरान यदि किसी अधिकारी की किसी व्यक्ति से दुश्मनी हो जाती है और उसे रिटायरमेंट के बाद खतरा महसूस होता है तो उसे सरकार की तरफ से सिक्योरिटी दी जा सकती है। एक आईएएस अधिकारी को रिटायर होने के बाद भी इज्जत और रुतबा दोनों मिलता है। इसके अलावा देश की प्रगति में दिए गए उनके योगदान को सरकार हमेशा याद रखती है, साथ ही उनके दिए गए योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User