तेज रफ्तार बस पलटी, 20 यात्री घायल

Aug 10, 2025 - 20:50
0 4
तेज रफ्तार बस पलटी, 20 यात्री घायल

block-350 block-350

तेज रफ्तार बस पलटी, 20 यात्री घायल

मैनपुरी। (अजय किशोर) मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से जयपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस पलट गई, जिसमें करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में लगभग 45 लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक (SP) सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे बस तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, एक 35 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे सैफई के हायर सेंटर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी (DM) अंजनी कुमार सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और महिला की हालत भी फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User