Kasganj news कासगंज जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने रक्षाबंधन के पर्व पर वृद्धा आश्रम में पहुंच कर बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

Aug 09, 2025 - 21:03
0 2
Kasganj news कासगंज  जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने रक्षाबंधन  के पर्व पर वृद्धा आश्रम में पहुंच कर बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

रक्षाबंधन के पर्व पर जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने सहावर गेट स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंच कर मनाया त्योहार और वृद्धो का जाना हाल-चाल।

माता और बहनों से राखी बनवाकर लिया आशीर्वाद और वृद्ध आश्रम में रह रहे माता बहनों में खुशी की लहर

 जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने वृद्धा आश्रम में बने हुये खाने को स्वयं खा कर चेक किया।

 जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय समय पर वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया जाये।

 साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सीसीटीवी कैमरा लगा रहे सुचारू रूप से संचालक भी हो I

 कासगंज: आज जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्धा आश्रम में रक्षाबंधन के पर्व पर पहुंच कर मनाया त्योहार और वृद्धो का जाना हाल-चाल। जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों,मसालों की जांच वृद्ध आश्रम में बना हुआ खाना स्वयं खा कर चेक किया खाना सही पाया गया उन्होंने सवासियो से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुजुर्गो का सही ढंग से ख्याल रखा जाये इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वृद्धजनों के विशेष सुरक्षा व देखभाल के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वृद्धाओं का हालचाल पूछा और वहां उपस्थित आश्रम के सम्पादक को निर्देश दिये कि आश्रम में जितने भी बुजुर्ग निवास कर रहे हैं उनका समय समय पर देखभाल उनकी जांच एवं प्रतिदिन थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ स्वास्थ संबंधित सभी जानकारियां लेते रहें। उन्होंने कहा कि नाश्ता, भोजन, दवा व सभी सामान बुजुर्गों को समय पर उपलब्ध कराया जाए, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृद्धआश्रम का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User