आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार बस की टक्कर में 6 कई मौत 45 घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार बस की टक्कर में 6 कई मौत 45 घायल

Aug 04, 2024 - 08:45
0 33
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार बस की टक्कर में 6 कई मौत 45 घायल

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। सैफई के पास उसराहार थाना क्षेत्र में लखनऊ से आगरा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी।

यह हादसा इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेसिस समेत पूरी कार सड़क से उछलकर एक्सप्रेस वे से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों के अलावा बस में बैठे तीन लोगों की भी मौत हो गई. इस हादसे में बस में सवार 45 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस में से निकालकर सैफई के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह हादसा शनिवार-रविवार की रात करीब एक बजे की है. पुलिस के मुताबिक डबल डेकर बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी। जैसे ही यह बस उसराहार थाना क्षेत्र में पहुंची, सामने से उल्टी दिशा में कार आ गई. चूंकि बस फुल स्पीड में थी, इसलिए बस का चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई. इस हादसे के वक्त बस में मौजूद सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. इस बस में 70 से अधिक लोग सवार थे।

चूंकि हादसा इतना तेज हुआ कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया और लोग ऊपर से नीचे गिरने लगे. बस के केबिन में बैठे यात्रियों ने बताया कि सामने से आई कार में टक्कर इतना तेज हुआ कि पूरी कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर लगते ही कार जोर से हवा में उड़ी और एक्सप्रेस वे के नीचे खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार सभी 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बस में बैठे 3 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने बताया कि यह कार राजस्थान के बालाजी से कन्नौज जा रही थी। इनमें भी करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मृत 5 लोगों की पहचान हो चुकी है, हालांकि अभी भी एक मृतक की पहचान बाकी है।

हादसे की सूचना पर एसएसपी संजय कुमार, एएसपी सत्यपाल सिंह, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्राथमिक जांच के बाद एसएसपी ने बताया कि यह हादसा बस चालक को नींद आने की वजह से हुआ है। वहीं एडीएम ने बताया कि सैफई मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। वह पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User