किडनैपिंग.फिर मर्डर, नाबालिग के हत्यारों को पुलिस ने मारी गोली, 8 गिरफ्तार

Mar 27, 2024 - 21:02
Updated: 2 years ago
0 466
किडनैपिंग.फिर मर्डर, नाबालिग के हत्यारों को पुलिस ने मारी गोली, 8  गिरफ्तार

block-350 block-350

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले 8 किडनैपर्स को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सभी आरोपियों के पैर में गोली लगी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक सर्राफा व्यापारी के 12 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था. इसके बाद उसका शव दिल्ली में मिला था. तो वहीं पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने औरैया के एरवा कटरा इलाके से बीते शनिवार को कक्षा छह के छात्र सुभान को उसके घर के बाहर से किडनैप किया था. घटना को लेकर औरैया एसपी चारू निगम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पीड़ित का पड़ोसी रियाज सिद्दीकी भी शामिल है, जिसने फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।

औरैया के सीओ अशोक सिंह ने बताया, बच्चे का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसे एक ट्रॉली बैग में छिपा दिया था जिससे उसका दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी. सीओ ने मीडिया को आगे जानकारी दी थी कि औरैया के ज्वेलर मोहम्मद शकील ने शनिवार को एरवा कटरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था।

इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी. पुलिस को पता चला कि सुभान को आखिरी बार पड़ोसी रियाज सिद्दीकी के साथ देखा गया था। सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि रियाज को हाल के दिनों में अकसर लड़के के साथ देखा गया था. इसी के बाद से पुलिस को रियाज पर शक हुआ और फिर पुलिस रियाज और उसके दोस्तों की तलाश में जुट गई. एक के बाद एक कर इस घटना से तार खुलते चले गए।

पुलिस ने उनके कॉल रिकॉर्ड जुटाए तो पता चला कि वे औरैया से बाहर जा रहे थे. इसके बाद उन पर नजर रखने के लिए कई पुलिस टीमें तैनात की गईं. बाद में पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली. इसके बाद रविवार को नोएडा और दिल्ली पुलिस की मदद से एक आरोपी अवधेश कुमार मिश्रा को पकड़ लिया गया।

फिर उसने खुलासा किया कि बच्चा दिल्ली के पश्चिम विहार में तीन अन्य आरोपियों जतिन दिवाकर, रवि कुमार और दीपक गुप्ता के साथ था. इसी के बाद दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर औरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और जतिन, रवि और दीपक को गिरफ्तार कर लिया. फिर उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनकी कार से एक ट्रॉली बैग बरामद किया।

 एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बैग खोला गया तो उन्हें सुभान का शव मिला, जिसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे. लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जब रियाज, शोभन, अंकित और आशीष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

उसके बाद मौके का फायदा उठाकर दिल्ली से गिरफ्तार किए गए अवधेश, जतिन, रवि और दीपक ने भी भागने की कोशिश की. इसी के बाद जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी. इसी दौरान आठ आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे गिरफ्तार हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User