Etah News : महिला आयोग सदस्या की जनसुनवाई, 10 में से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Mar 11, 2026 - 21:46
0 5
Etah News : महिला आयोग सदस्या  की जनसुनवाई, 10 में से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

block-350 block-350

महिला आयोग सदस्या की जनसुनवाई, 10 में से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

एटा। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को तहसील सदर एटा में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न एवं महिला संबंधी अपराधों से जुड़ी कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का समाधान मा० सदस्या द्वारा मौके पर ही करा दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत मा० सदस्या की अध्यक्षता में “महिला सशक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में समाज एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित की गई महिलाओं में कीर्तिका सिंह (क्षेत्राधिकारी नगर) गीता वार्ष्णेय, कु० काशिका, जागृति चतुर्वेदी, ज्योति शर्मा (चाइल्ड हेल्पलाइन), नंदिनी सिंह, ब्रह्मवती, श्रीमती नीता माहेश्वरी, अंकिता सक्सेना (एच.ई.डब्ल्यू) तथा शपूजा चौहान शामिल रहीं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेंद्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ई-कैट ग्रुप अंबरीश राय सहित अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मा० सदस्या द्वारा जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज के महिला विंग का निरीक्षण किया गया तथा वहां भर्ती नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं मच्छरदानी भेंट की गई। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सुरेश चंद्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक सत्वेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User