पुलिस और स्पेशल टीम ने पकड़ी 71 किलो गांजा की बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

Mar 11, 2026 - 21:40
0 4
पुलिस और स्पेशल टीम ने पकड़ी 71 किलो गांजा की बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

block-350 block-350

पुलिस और स्पेशल टीम ने पकड़ी 71 किलो गांजा की बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर)। जनपद मैनपुरी में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औंछा पुलिस और स्पेशल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पडरिया चौराहे के पास से घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र मेघ सिंह, निवासी कन्नौज और कुमदेश पुत्र विजय सिंह, निवासी इटावा के रूप में हुई है।

 तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 71 किलो 095 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में काफी कीमत बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी (UP 74 F 2988) को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ थाना औंछा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तस्कर अंतर-जनपदीय स्तर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति करते थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User