28 मार्च तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न, 12 मार्च से शुरू होगा वितरण

Mar 11, 2026 - 21:49
0 5
28 मार्च तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न, 12 मार्च से शुरू होगा वितरण

block-350 block-350

28 मार्च तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न, 12 मार्च से शुरू होगा वितरण

एटा । जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि केन्द्र सरकार के निर्णय के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 1 जनवरी 2024 से अगले पाँच वर्षों तक निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का पूरा व्यय भारत सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 माह के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 12 मार्च से 28 मार्च 2026 तक उचित दर की दुकानों पर किया जाएगा। वितरण का समय प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 11 किलोग्राम गेहूँ, 14 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल तथा उपलब्धता के अनुसार 10 किलोग्राम बाजरा (कुल 35 किलोग्राम) निःशुल्क दिया जाएगा।

वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूँ, 1 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल तथा 2 किलोग्राम मोटा अनाज (बाजरा/मक्का) यानी कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्त्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 तिमाही के लिए प्रति कार्ड 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से (कुल 54 रुपये) उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर प्रत्येक उचित दर दुकान पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अपनी उपस्थिति में वितरण सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी कार्डधारक का अंगूठा या अंगुली ई-पॉस मशीन में मैच नहीं होता है, तो उन्हें मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से 28 मार्च तक खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत लाभार्थी पोर्टेबिलिटी सुविधा का भी उपयोग कर सकेंगे, हालांकि अन्त्योदय कार्डधारकों के लिए चीनी पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी और उन्हें अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी। राशन वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए संबंधित विकास खण्ड के पूर्ति निरीक्षक या क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User