दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 301 इमारतों पर चला बुलडोजर

Oct 19, 2023 - 11:08
0 234
दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 301 इमारतों पर चला बुलडोजर

block-350 block-350

दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 301 इमारतों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। साथ ही 77 इमारतों को सील भी किया है।

निगम की टीमों ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बीते 15 दिनों के दौरान 12 जोनों में कई जगहों पर कार्रवाई की है। इस संबंध में निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को बुल्डोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर निगम की टीमों ने यह कार्रवाई की है।

अवैध निर्माण को हटाया इसमें विशेष तौर पर अनाधिकृत कॉलोनियों व कृषि भूमि पर अवैध निर्माण को हटाया है। जिन इमारतों पर कार्रवाई हुई है। उन सभी के संचालकों ने डीडीए मास्टर प्लान 2021 और भवन निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया है। इससे पहले निगम की टीमों ने नियमित रूप से कई जगहों पर निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन सभी इमारतों को चिन्हित किया गया।

जहां पर भवन निर्माण का उल्लंघन करने का पता चला। इन इलाकों में कार्रवाई अधिकारी ने बताया कि निगम की टीमों ने बुधवार को 21 इमारतों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इसमें विकास नगर में मोहन गार्डन, राजपुर खुर्द, जेवीटीएस गार्डन छतरपुर, पुष्प विहार, मदनगीर, वसंत कुंज, जामिया नगर, जैतपुर, जगतपुरी, त्रिलोकपुरी, दिचाऊं एन्क्लेव, निर्मल विहार, दिचाऊं कलां के सुल्तान गार्डन पर, मौर्य एन्क्लेव संत नगर, बुराड़ी, लक्ष्मी नगर, नांगलोई, रोहिणी सेक्टर-15 पर बुधवार को कार्रवाई की है।

21 मुकदमे दर्ज निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 मामलों में मालिकों व कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। इन मामलों से जुड़ी इमारतों में बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के लिए बिजली कंपनियों और दिल्ली जल बोर्ड को सूचित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User