Chur Chur Paratha Recipe: पारंपरिक भारतीय स्वाद के साथ स्वादिष्ट चुर चुर पराठा
चूर चूर पराठा एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय पराठा है, जिसे उसकी खास परतदार बनावट और स्वाद के लिए जाना जाता है।
Chur Chur Paratha Recipe: चुर चुर पराठा बहुत ही खस्ता और लज़ीज़ पराठा है| ये पराठा लच्छेदार है और इसके अंदर पनीर-आलू का मिश्रण है| इस पराठे को नास्ते में या शाम को भी खा सकते है| चुर चुर पराठा बनाना आसान भी है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है| ये पराठा दिल्ली की गलियों में बहुत मशूहर है| चुर चुर पराठा को दाल मखनी और रायता के साथ परोसें, चलिए इसे बनाते हैं घर पर बिलकुल रेस्टटूरन स्टाइल में.
Ingredients
Watch How to Make It
Directions
-
1.
स्टेप 1
आटा घुथे: एक बड़े बर्तन में आटा, चावल का आटा और नमक स्वाद अनुसार डालें. इसे अच्छे से मिला लें| अब इसमें डालें एक बड़ा चम्मच घी और अच्छे से मिला लें| अब इसमें पानी डाल कर आटा गूथ लें| ध्यान रहे की गूंथा हुआ आटा बहुत नरम या बहुत सख्त नहीं होना चाहिए| इसे ढक कर 20 min के लिए छोड़ दें.
स्टेप 2
मिश्रण तैयार करें: एक कटोरी में मसला हुआ पनीर, मसला और उबला हुआ आलू, कटी हुई प्याज़, घिसा हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ति, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
स्टेप 3
20 min बाद, आंटे को अच्छे तरह से मसल लें| आटा नरम और मुलायम हो जायेगा| एक बड़ी लोई लें और आंटे का परथन लगा के 6 inch व्यास का गोला बेल लें| इसपे अच्छी तरह से घी लगाएं| अब एक तरफ से पकड़ कर आधा इंच का फोल्ड बनना शुरु करें, जैसे paper का पंखा बनाया जाता है| अब इसको एक कोने से गोल घूमते हुए दूसरे कोने तक ले जाएं| हलके से दबाएं और फिर छोटा कुएं का रूप दे दें| अब इसमें मिश्रण डालें और अच्छी तरह से बंद कर दें| इसे बेलन की मदद से फिर से 6-7 व्यास गोलाकार बेल लें.
स्टेप 4
मध्यम आंच पर तवे को गर्म करें और उसपर पराठा डाल दें| जब बुलबुलें दिखने लगें तो पराठा को पलट दें| दोनों तरफ से अच्छी तरह से घी लगा दें| पराठे को अच्छे तरह से दबाते हुए सेकें, इससे पराठे खस्ता होंगे और बराबर तरीके से पकेंगे| जब ये पाक जाएं तो इससे पेपर टॉवल में निकल लें और हथलियॉं के बीच रख कर इसे चूर लें| आपको बहुत सारे लच्छे दिखाई देंगे| अगर आप चाहें तो पराठे के ऊपर भी घी डाल सकते हैं| गर्मा गर्म परोसे, दाल मखनी और रायते के साथ.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)