सतीश गोलचा बने दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त, एसबीके सिंह की लेंगे जगह

Aug 22, 2025 - 08:39
0 7
सतीश गोलचा बने दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त, एसबीके सिंह की लेंगे जगह

block-350 block-350

सतीश गोलचा बने दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त, एसबीके सिंह की लेंगे जगह

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह दिल्ली पुलिस के 26वें कमिश्नर होंगे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी किया। गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और एसबीके सिंह का स्थान लेंगे, जिन्होंने संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।

वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक

 सतीश गोलचा फिलहाल तिहाड़ जेल के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी एक मई, 2024 को संभाली थी। अपने तीन दशक लंबे करियर में गोलचा ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) और विशेष आयुक्त (खुफिया) जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में भी सेवाएं दी हैं। दिल्ली पुलिस में अपने कार्यकाल के दौरान वे पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति को दिल्ली में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User