भगवान कृष्ण की छठी पर निकली भव्य शोभायात्रा, लगाया 56 भोग हुआ भंडार

Aug 22, 2025 - 16:44
0 16
भगवान कृष्ण की छठी पर निकली भव्य शोभायात्रा, लगाया 56 भोग हुआ भंडार

block-350 block-350

भगवान कृष्ण की छठी पर निकली भव्य शोभायात्रा, लगाया 56 भोग हुआ भंडारा।

 कायमगंज/ फर्रुखाबाद। भगवान कृष्ण की छठी पर नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया गया और भंडारा हुआ जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। नगर के पृथ्वीदरवाजा मोहल्ले स्थित बांकेबिहारी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजक व्यापारी संजीव गुप्ता और नगर की महिलाओं-पुरुषों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद जी महाराज रथ पर सवार रहे। महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए कृष्ण भजन गाती हुई चल रही थीं, जबकि भक्तजन ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा मुख्य चौराहा, गुड़ मंडी, लोकमन होते हुए मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां छठी महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर पर भगवान कृष्ण की छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्गऔर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता पहुंचे। उनका स्वागत हुआ और उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को विधिविधान से 56 भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद रखा।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मिथलेश अग्रवाल(पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग) विजय गुप्ता,सुभाष चंद्र गुप्ता,रमेश गुप्ता,सिंपल गुप्ता,सुधीर गुप्ता,लखपति सक्सेना,डॉ प्रमोद गुप्ता,दिनेश गंगवार,अभिषेक गुप्ता,राजवीर शाक्य,संजय गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता,पवनगुप्ता,मनोज गुप्ता,देवेंद्र दुबे,राजीवगुप्ता,अमर सिंह खटीक,डॉ शरद गंगवारअध्यक्ष कायमगंज,प्रदीप गुप्ता अलीगंज अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख अरुण दुबे,योगेश तिवारी, प्रताप सिंह विधायक, आर के बाजपेई, भास्कर शर्मा,मनु गुप्ता, भूमि गुप्ता, कुहू, नीतू, नीलम सहित सैकड़ों भक्त शामिल रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User