UP Aaj Ka Mausam 5 November: यूपी में बदल रहा मौसम दिन गर्म तो रातें सर्द, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

UP Aaj Ka Mausam 5 November: यूपी में बदल रहा मौसम दिन गर्म तो रातें सर्द। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में जहां सुबह, शाम और रात में ठंड पड़ रही है, वहीं दोपहर में गर्मी पड़ रही है।

Nov 04, 2023 - 08:55
0 123
UP Aaj Ka Mausam 5 November: यूपी में बदल रहा मौसम दिन गर्म तो रातें सर्द, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
UP Aaj Ka Mausam

block-350 block-350

UP Aaj Ka Mausam 5 November: यूपी में मौसम बदल रहा है, लेकिन रफ्तार धीमी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में जहां सुबह, शाम और रात में ठंड पड़ रही है, वहीं दोपहर में गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्ण बदलाव में समय लगेगा। इसका मतलब है कि हमें कड़ाके की ठंड के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

अधिकतम तापमान जहां स्थिर रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर का महीना आ गया है लेकिन कोहरे का असर उस तरह से नहीं दिख रहा है। ठंड और कोहरा रात और सुबह जल्दी ही दिखाई दे रहा है, जबकि सुबह 9 बजे से शाम तक धूप खिलने से लोगों को हल्की गर्माहट महसूस हो रही है।

लखनऊ में आज का मौसम (Lucknow Weather Today)

राजधानी लखनऊ में मौसम सुहावना बना हुआ है। तेज धूप जहां दिन में गर्मी का अहसास कराती है, वहीं शाम को ठंड शहर को अपनी चपेट में ले लेती है। रात पहले से ज्यादा ठंडी होने लगी है। ऐसा मौसम सुबह तक जारी रहता है। राजधानी में शनिवार (04 नवंबर) को मौसम पहले जैसा ही रहेगा।

आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं चलेंगी। वातावरण में नमी बहुत कम है, जिसके कारण उमस की स्थिति नहीं होगी।

दमघोंटू हवा के साथ जीना मुश्किल (NCR Weather Update)

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दिवाली से पहले प्रदेश की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम में स्थिरता के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार कम हो रही है।

 एनसीआर क्षेत्र नोएडा-गाजियाबाद और फैक्ट्री सिटी कानपुर की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होती जा रही है। एनसीआर के सीमावर्ती जिलों में वायु गुणवत्ता एक्यूआई का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वर्तमान में बैंगनी रेंज में।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User