Farrukhabad News : तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा निकाली गई रैली

Aug 17, 2025 - 20:04
0 2
Farrukhabad News : तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा निकाली गई रैली

block-350 block-350

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा निकाली गई रैली

संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ओर से 15 अगस्त के अवसर पर मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गुरु गांव देवी मंदिर से आरम्भ हुआ। वन्दे मातरम् व‌ जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए किसान यूनियन के लोगों द्वारा भारत माता की रक्षा करने वाले सीमा पर तैनात फौजी भाईयों को सम्मानित करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जिसमें देशभक्ति के जज्बे के‌ साथ हाथ में तिरंगा झंडा लेकर हर उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा सुचारु रूप से तिरंगा यात्रा में नजर आए। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व बीबीगंज चौकी प्रभारी नितिन कुमार सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए तैनात रहे।तिरंगा यात्रा में हर धर्म और वर्ग की सहभागिता दिखाई दे रही थी ।

इस मौके पर देश भक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा तिकौना, पक्का पुल चौक, लाल सराय होते हुए बद्री विशाल कालेज में समापन हुआ। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में जन सैलाब रहा। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, पूर्व सभासद राजीव बाजपेई, एशियन कम्प्यूटर सेंटर प्रबंधक सुरेन्द्र पाण्डेय, सभासद श्याम सुन्दर लल्ला, नन्दी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, मानवाधिकार जिला अध्यक्ष गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सक्सेना, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नगर सचिव सौरभ शर्मा, नगर मीडिया प्रभारी रवि प्रताप बाथम, नगर उपाध्यक्ष गोपाल गौतम, नगर सचिव अजीत गुप्ता व बड़ी संख्या में पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User