UP Crime : जीजा साले के दुष्कर्म से परेशान किशोरी ने दे दी जान

Sep 14, 2023 - 21:41
0 91
UP Crime :  जीजा साले के दुष्कर्म से परेशान किशोरी ने दे दी जान

block-350 block-350

Rape Case In Up: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने सुसाइड नोट लिख जहर खा कर अपनी जान दे दी।

मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उनसे यह वीडियो अपने बहनोई को दे दिया। वीडियो के जरिये बहनोई ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाया। इन सबसे तंग आकर युवती ने कुदकुशी कर ली।

पुलिस ने सुसाइड नोट व मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी में हुई थी मुलाकात दरअसल, पिछले साल घाटमपुर कुरसेठा में युवती और उनके परिवार वाले किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे। यहां एक युवक ने उस युवती से दोस्ती कर ली। इस तरह दोनों में बात-चीत आगे बढ़ी। यह बातचीत प्यार में बदल गया। इसके बाद युवक ने युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उसने अपने बहनोई को भेज दिया।

 वीडियो मिलने के बाद उसके बहनोई ने युवती को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इन सबसे तंग आकर उसने सारी घटना अपनी मां को बताई। बालिग होने पर शादी की बात कही इसके बाद युवती डरी-डरी सी रहने लगी।

इन सबकी जानकारी जब लड़के के परिजनों को दी गई। तो वो लोग लड़की के बालिग होने पर उनसे शादी करने की बात करने लगे और इस मामले को पुलिस में न लेकर जाने की बात कही। हालांकि बताया जा रहा है कि इस बात पर दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हुआ। 24 अगस्त को दोनों की शादी की बात कही गई। 'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना'-युवती लेकिन युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक सुसाइड नोट लिखकर जहर खा कर अपनी जान दे दी।

सुसाइड नोट में युवती लिखती है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। आप लोगों की कोई गलती नहीं। आप ने हमेशा मेरा साथ दिया। आप सबको भी बहुत दुख दिया है मैंने। सॉरी मेरी छोटी बहन माफ कर देना। मेरी मौत के जिम्मेदार युवक और उसके घर वाले हैं। युवक के झूठ और टॉर्चर की वजह से वह अपनी जान दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User