फायर स्टेशन एटा में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, ध्वज को दी गई सलामी
फायर स्टेशन एटा में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, ध्वज को दी गई सलामी
एटा। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर फायर स्टेशन एटा में भी विधिवत ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह राणा ने पुलिस ध्वज को सलामी देकर उसके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी फायर स्टेशन जलेसर एवं अलीगंज सहित अन्य अग्निशमन कर्मियों को पुलिस ध्वज के महत्व और उसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पुलिस ध्वज को पुलिस विभाग के गौरव, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जनसेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)