Shikohabad News/एफ.एस विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 का भव्य समापन हुआ।

Feb 10, 2026 - 19:48
Updated: 4 months ago
0 8
Shikohabad News/एफ.एस विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 का भव्य समापन हुआ।
Shikohabad News/एफ.एस विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 का भव्य समापन हुआ।

block-350 block-350

एफएस विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 का भव्य समापन

शिकोहाबाद।एफएस विश्वविद्यालय में आज 10 फरवरी 2026 को वार्षिक खेल महोत्सव स्पोर्ट्स फिएस्टा का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र पाल सिंह, उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सूबेदार मेजर रामवीर सिंह (जिलाध्यक्ष, सैनिक यूनियन फिरोजाबाद), सूबेदार नरेश यादव, श्री अशोक तिवारी (पूर्व प्रधानाचार्य, संस्कृत पाठशाला शिकोहाबाद) तथा अंतर्राष्ट्रीय पहलवान विक्रम सिंह यादव उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं ज्ञान की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय के सूत्र वाक्य, “विद्या धनं सर्व धनं प्रधानम्” को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले लगभग 1500 प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। 

स्पोर्ट्स फिएस्टा सप्ताह के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें एफएस विश्वविद्यालय की विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव, प्रति-कुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव एवं डॉ. नितिन यादव ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह वार्षिक अंतर-संस्थागत खेल आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सशक्त आधार प्रदान करता है। कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज एवं महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में खेल गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं संगठित स्वरूप देगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User