यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी छूट

Jun 05, 2026 - 09:05
0 11
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी छूट

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में किराए में विशेष छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा होनी है। सिपाही भर्ती के लिए लगभग 28 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

जानकारी के अनुसार, भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाने पर अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के तहत बस यात्रा में रियायत मिलेगी। परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि परीक्षा के दिनों में अभ्यर्थियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस में 81,000 से 1 लाख तक पदों पर भर्ती का बड़ा अभियान चल रहा है। परीक्षा 8-10 जून को होनी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश भर से लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अपने गृह जनपद से दूसरे जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक जाना होगा। ऐसे में बस किराए में छूट मिलने से उम्मीदवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।

इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बात हुई। प्रदेश के सभी डीएम, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी से जुड़े। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 6 जून को ही रिहर्सल कर लें। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। परीक्षा की पूरी पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखी जाए। सीएम ने पहले से ही सुरक्षा, निगरानी और अफवाह नियंत्रण पर जोर दिया है। योगी सरकार पहले भी पेपर लीक जैसी घटनाओं में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User