चाय पर चर्चा में राहुल गांधी का विपक्षी एकता पर जोर, मायावती-ममता-पवार का किया जिक्र
चाय पर चर्चा में राहुल गांधी का विपक्षी एकता पर जोर, मायावती-ममता-पवार का किया जिक्र
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के मुद्दे पर प्रदर्शनों के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सेवादल, यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। बैठक में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई, दल बदलने वाले नेताओं और विपक्षी एकजुटता पर मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी से मुकाबला करना है तो मायावती, ममता बनर्जी और शरद पवार जैसे विपक्षी नेताओं को कांग्रेस के साथ मिलकर चलना होगा। मायावती को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी सीधे तौर पर उन पर हमला करने से बचती है।
बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राजनीतिक सफर का उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खरगे दो बार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए, लेकिन पार्टी के लिए काम करना नहीं छोड़ा और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि यह चाय पार्टी केवल मुलाकात नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और 2027 की सियासी तैयारी के लिहाज से अहम थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)