Etah News : महिला की बहादुरी को एसएसपी ने किया सम्मानित, लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
महिला की बहादुरी को एसएसपी ने किया सम्मानित, लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
एटा। डॉ. इलामारन ने थाना जैथरा क्षेत्र में महिला से बैग छीनने का प्रयास करने वाले बाइक सवार बदमाशों का बहादुरी से सामना करने वाली महिला को सम्मानित किया। एसएसपी ने महिला को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उनके साहस की सराहना की। जानकारी के अनुसार, 6/7 मई 2026 की रात्रि में जैथरा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से बैग छीनने का प्रयास किया था। घटना के दौरान महिला ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का डटकर सामना किया, जिससे बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
एसएसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि आमजन को भयमुक्त वातावरण मिल सके। पुलिस के अनुसार, थाना जैथरा क्षेत्र में बैग छीनने के प्रयास तथा जसरथपुर क्षेत्र में कुंडल छीनने की घटना से जुड़े अभियुक्तों को 15/16 मई 2026 की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)